सेंटर से गायब 40 शिक्षकों के वेतन रोकने की संस्तुति - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Saturday, 22 January 2022

सेंटर से गायब 40 शिक्षकों के वेतन रोकने की संस्तुति


महेवा/जालौन-------:( रिपोर्ट वीरेंद्र सिंह चौहान भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के महेबा ब्लाक क्षेत्र में तैनात शिक्षकों को टीकाकरण सेंटरों पर अनुपस्थित रहना महंगा पड़ गया। नोडल अधिकारी ने आठ केंद्रों से गैरहाजिर 40 शिक्षकों के वेतन काटने की संस्तुति की है। इससे शिक्षकों में हड़कंप मच गया। ब्लाकक्षेत्र के ग्राम मंगरौल के मजरा नबलपुरा के प्राइमरी में तैनात अध्यापक रिजवाना परवीन, वर्षा श्रीवास्तव, लक्ष्मी देवी, लालसिंह, कन्या प्राथमिक विद्यालय चुर्खी से रागिनी बुधौलिया, प्रेमबाबू, मधुरिमा चक, सुष्मिता राठौर, मिथला देवी, कंपोजिट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चुर्खी से विनीता देवी, रानी देवी, रूबी, अंजना वर्मा, सुषमा गुप्ता, विजय लक्ष्मी, प्रियंका गुप्ता, कंपोजिट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंगरौल इरफान अली, कमल सैनी,जूली राय, सुनील प्रजापति, रूपम, सरिता राजपूत, पूनम पांडेय, मांधाता सिंह, संध्या देवी, प्रेमबाबू, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय न्यामतपुर से रेखा सेंगर, केदार वर्मा, प्राइमरी विद्यालय मुसमरिया से सरला राठौर, ज्योत्सना, रजनी, कंपोजिट प्राइमरी विद्यालय मुसमरिया से ज्योति त्रिपाठी, कीर्ति सिंह, प्रिया चौधरी, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुसमरिया से विनीता, अमृता,रेखा, दिव्या तिवारी, जिया फातमा का एक दिन का रोकने की संस्तुति खंड शिक्षा अधिकारी ने की है। जिससे शिक्षकों में रोष पैदा हो गया है।
विद्यालय प्रबंधक ने आरोप लगाया
कालपी------: नगर पालिका परिषद में कोरोना टीकाकरण को लेकर बैठक हुई। इसमें विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट शामिल न होने की शिकायत प्रबंधक ने डीएम को शिकायती पत्र दिया। इसके बाद टीकाकरण की प्रगति रिपोर्ट प्रशासन को दी है। विद्यालय में 72 में से 68 बच्चों के टीकाकरण कर दिया गया है। प्रबंधक डीसी सैनी ने पत्र में बताया कि जब से विद्यालय को एसडीएम व चिकित्साधिकारी व शिक्षा विभाग के द्वारा दिशा निर्देश मिले है। विद्यालय बराबर सहयोग कर रहा है। आरोप लगाया कि विभागीय टीम में शामिल लोग विद्यालय परिवार पर गलत दबाव बनाते हैं। 

No comments:

Post a Comment

Pages