अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Saturday, 22 January 2022

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत


जालौन---------:( रिपोर्ट बिनय पांचाल भारत News Nation 24)
उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के उरई-जालौन मार्ग पर ग्राम अकोढ़ी  के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे बाद वाहन मौके से भाग गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हादसे के वक्त बाइक सवार ने हेलमेट लगा रखा था, जो निकल दूर जा गिरा था। इससे उसके सिर पर चोट आ गई, जो मौत की वजह बनी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जालौन कोतवाली क्षेत्र के तोपखाना निवासी किसान रामअनुग्रह का बेटा सुमित सिंह गुर्जर ( 26) तीन दिन पहले एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शरीक होने के लिए लखनऊ गया था। शुक्रवार को लखनऊ से लौटकर उरई आया था। इसके बाद उरई में खड़ी अपनी बाइक लेकर जालौन जा रहा था। रात 11 बजे उरई-जालौन मार्ग पर ग्राम अकोढ़ी दुबे  के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे सुमित बाइक से उछल कर सड़क पर गिरा और उसका हेलमेट सिर पर निकल कर दूर जा गिरा। इससे सड़क पर गिरने से उसके सिर व शरीर पर गंभीर चोट आई और मौके पर ही मौत हो गई। देर रात तक सुमित घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने उसका मोबाइल मिलाया। फोन रिसीव न होने पर परिजन रात में ही उसकी तलाश में निकल पड़े। इस दौरान रास्ते में उसका शव व बाइक पड़ी मिली। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही सुमित की जान लेने वाले वाहन व चालक का पता लगा लिया जाएगा

No comments:

Post a Comment

Pages