50 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Monday, 3 January 2022

50 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार



1-पुलिस के घेरे से भागे उसके एक और साथी की तलाश
उरई जालौन---------: (रिपोर्ट शिवबालक सिंह राजावत भारतNews Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के थाना रामपुरा पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस के सहयोग से तस्करी की 50 पेटी अंग्रेज़ी शराब जब्त करके मध्य प्रदेश के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जबकि दविश के दौरान भाग निकले उसके साथी की तलाश की जा रही है | बरामद शराब की कीमत 3 लाख रूपये बताई गयी है | पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने मीडिया  को यह जानकारी दी | उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत अवैध शराब के कारोबार की पैनी निगरानी की जा रही है जिसके क्रम में पुलिस को उक्त शराब तस्कर के बारे में जानकारी मिली नतीजतन रामपुरा क्षेत्र में शिवगंज के पास की गयी नाकेबंदी में मोटर साइकिल से भाग रहे 2 व्यक्तियों को रोका तो एक तो पुलिस के घेरे से निकल जाने में सफल रहा लेकिन मोटर साइकिल चालक को दबोच लिया गया जिसके पास से राजस्थान निर्मित 5 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई | बाद में उसकी निशानदेही पर जुहीका पुल के पास छुपा कर रखी गयी 45 पेटी शराब और मिली | गिरफ्तार व्यक्ति का नाम बसंत उर्फ़ दीपक तोमर निवासी हीरालाल का पुरा थाना कोतवाली भिंड देहात जिला भिंड मध्यप्रदेश है जिसने अपने भागे साथी का नाम उपेन्द्र सिंह भदौरिया निवासी स्योंडा खुर्द थाना ऊमरी जिला भिंड बताया है | पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उसे भी गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है |

पुलिस अधीक्षक ने इस कारवाई का श्रेय थानाध्यक्ष रामपुरा कमलेश प्रजापति  , एसओजी प्रभारी अर्जुन सिंह और सर्विलांस प्रभारी योगेश पाठक और उनकी टीम को देते हुए सभी की पीठ थपथपाई है

No comments:

Post a Comment

Pages