1-मलबे में दबकर 4 मजदूर हुए घायल।
उरई /सिरसा कलार------------: (रिपोर्ट वीरेंद्र सिंह चौहान भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन पूरा मामला महेवा विकासखंड के थाना सिरसा कलार ग्राम बड़ी मनिया का है जहां विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा अपनी ही बिल्डिंग का निर्माण कार्य कराया जा रहा है उसी के क्रम में आज सोमवार को उच्च विद्यालय की छत की ढलाई चल रही थी जब पूरे विद्यालय के छत की ढलाई होने को आई तो अंत में विद्यालय की छत के थोड़ी सी सामग्री को और डालना था कि एकाएक पूरे 3 कमरों की छत अपने आप भरभरा कर गिर गई छत के गिरने से उसमें दबकर 4 मजदूर बुरी तरह से घायल हो गए हैं मानक विहीन छत के ढहने के कारण जख्मी हुए मजदूरों को समीपवर्ती पीएचसी कुठौंद मैं ले जाकर घायलों को भर्ती कराया गया लेकिन दो घायलों की हालत नाजुक होने की वजह से उन्हें जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया है इधर छत के ढहने की खबर को लेकर पूरा शिक्षा विभाग का अमला हैरान और परेशान नजर आ रहा है अपने ही विभाग के कर्मचारियों को निर्माण कार्य प्रभारी बनाने की वजह से प्रभारी लोग मनमर्जी से निर्माण कार्य करा रहे हैं जिसका जीता जागता उदाहरण सभी के सामने है।
क्योंकि छत की ढलाई के पहले जो स्त्रियों का जालबांधा गया था उसके ग्रुप की लंबाई चौड़ाई इतनी ज्यादा है की मटेरियल को सरिया के जाल को पकड़ने में कोई मदद नहीं मिली उसी के चलते पूरे विद्यालय की छत देखते ही देखते चंद सेकंड ओ में धराशाई हो गई और वही विद्यालय के कार्य प्रभारी ने संबंधित घटना की सूचना अपने विभागीय अधिकारियों को भी दे दी इस संबंध में जब भारत news24 संवाददाता वीरेंद्र सिंह चौहान के द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी महेवा दिग्विजय सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि भवन निर्माण कार्य में कहीं ना कहीं कोई लापरवाही हुई है जिसकी वजह से यह छत ढह गई है। उन्होंने यह भी बताया की हमारे अध्यापक ने क्षेत्र की ढलान से पहले आर ई डी के अवर अभियंता को व्हाट्सएप के जरिए मैसेज भेज कर छत की ढलाई की सूचना दी गई थी पर अवर अभियंता के न पहुंचने के कारण दिशा निर्देशन ठीक से नहीं हो पाया जिसके चलते यह हादसा हो गया है उधर जब आर ई डी के अवर अभियंता मोहम्मद गफ्फार से बात की गई तो उन्होंने बताया की ना ही हमारे पास कोई मैसेज भेजा गया है और ना ही कोई कॉल की गई इस छत की ढलाई के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है ना मेरे को अवगत कराया गया है जिसकी जिम्मेदार शिवम कार प्रभारी और संबंधित विभाग है अगर मुझे सूचना हुई होती तो मैं जरूर मौके पर जाकर छत की ढलान के मानकों को पूरा करवा कर ही कार्य शुरू होने देता। उधर छत ढहने में घायल हुए चार मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है परिजनों का कहना है कि संबंधित अध्यापक ने अगर इलाज में कोई कमी रखी तो वह सिरसा कलार थाने में लिखित रूप से अध्यापक के खिलाफ कबीर देंगे।
No comments:
Post a Comment