जालौन उरई ---------:(ब्यूरो रिपोर्ट- शिव संपत्ति शर्मा भारत न्यूज़ नेशन 24 नेटवर्क) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 के बीच जनपद जालौन की कोच थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता बुधवार सुबह कोतवाली पुलिस ने अवैध गांजे की तस्करी करते दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीओ कोंच राहुल पांडे के निर्देशन में बुधवार सुबह साढे़ सात बजे कोतवाल इमरान खान, मंडी चौकी प्रभारी अशोक कुमार, खेड़ा चौकी प्रभारी सुदीश कुमार हमराहियों के साथ रुटीन चेकिंग पर पंचानन चौराहे पर थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि पंचानन-खेड़ा चौकी मार्ग पर गांजे की खेप लाई जा रही है। सूचना पर पुलिस पार्टी बताए गए स्थान की ओर बढ़ी तो दो व्यक्ति संदिग्ध भागने लगे। पुलिस ने दौड़ा कर दोनों को पकड़कर जब उनकी तलाशी ली तो उनके पास से ढाई किलोग्राम सूखा गांजा निकला। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम रवि पुत्र बब्बूराजा व राजकुमार पुत्र रावसाहब निवासीगण ग्राम पांड़ौरी थाना कैलिया बताए गए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।
Wednesday, 26 August 2020
अवैध गांजे की तस्करी करते दो गिरफ्तार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment