जालौन उरई--------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 के बीच जनपद में एक प्राइवेट डॉक्टर सहित 28 कोरोना पॉजिटिव पाए गए जिले में बुधवार रात आई रिपोर्ट में 28 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या 1155 हो गई है। इनमें 917 ठीक हो गए, एक्टिव केस 223 और मौतें 15 हैं।
देर शाम प्रशासन से जारी रिपोर्ट में पटेल नगर निवासी प्राइवेट डॉक्टर व मेडिकल कालेज कर्मी भी शामिल है। प्राइवेट डॉक्टर के पिता मंगलवार को पॉजिटिव पाए गए थे। इसके अलावा जिले के कई कस्बों में गांवों में भी पॉजिटिव पाए गए हैं। सीएमओ अल्पना बरतारिया ने बताया कि सभी संक्रमितों के संपर्क के लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। इसके अलावा उनके मोहल्लों को भी सैनिटाइज कराया जा रहा है। बुधवार की रिपोर्ट में नदीगांव ब्लाक के चार व्यक्ति शामिल है। इसके बाकी के संक्रमित उरई, माधौगढ़, रामपुरा से भी संक्रमित निकले हैं। अधिकारियों का कहना है कि पूल टेस्टिंग जारी है। जिससे संक्रमण को रोकने में मदद मिल रही है।
No comments:
Post a Comment