महिला किसान दिवस के शुभ अवसर पर सांसद व विधायक ने महिलाओं को किया सम्मानित - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 24 December 2020

महिला किसान दिवस के शुभ अवसर पर सांसद व विधायक ने महिलाओं को किया सम्मानित

 जालौन  कदौरा-------:(रिपोर्ट- गौरव मिश्रा भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के कदौरा  मैं महिला किसान दिवस पर गुरुवार को बबीना गांव के बीर सिंह इंटर कालेज में आयोजित मेले में सांसद भानु प्रताप वर्मा व कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने स्वयं सहायता समूह में अच्छा काम करने वाली महिलाओं को शील्ड व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। समूह के स्टालों का निरीक्षण भी किया।
सांसद ने कहा कि प्रदेश सरकार समूह गठित कर ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बना रही है। विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा व उन्हं स्वावलंबी बनाने के लिए कई योजनाएं चल रहीं हैं। प्रत्येक थाने में हेल्प डेस्क बना दी गई
राशन की दुकानों को भी समूह को देने का प्रयास किया जा रहा है। बीडीओ अतिरंजन सिंह ने बताया कि ब्लाक के 1128 समूहों में 12 हजार महिलाएं जुड़ी हैं। प्रधान गौरव उपाध्याय ने भी विचार रखे। मनोज कुमार गुप्ता, सिकन्दर सिंह, विजया रत्नम, वन्दना वर्मा, बीडी सिंह सहित सैकड़ों महिलाओ ने भाग लिया। बीडीओ को मंच पर नहीं मिली कुर्सी
महिला किसान मेले में बीडीओ अतिरंजन सिंह को मंच पर आमंत्रित किया, लेकिन कुर्सियों पर अन्य कार्यकर्ता होने से बीडीओ को कुर्सी नहीं मिल पाई। वह काफी देर तक खड़े रहे। कुछ देर बाद आयोजकों ने उन्हें दूसरी जगह कुर्सी पर बैठाया।

No comments:

Post a Comment

Pages