महिला की हत्या के मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Saturday, 22 January 2022

महिला की हत्या के मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

कालपी--------: (रिपोर्ट- वीरेंद्र सिंह चौहान भारतNews Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के कोतवाली क्षेत्र के जोल्हूपुर हमीरपुर हाईवे के किनारे बसे बरखेरा गांव के एक खेत में 16 जनवरी को 30 वर्षीय महिला का शव मिला था। महिला के सिर पर चोट केे निशान पाए गए थे। पुलिस ने महिला की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया था। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने नियम अनुसार 72 घंटे बाद महिला का पोस्टमार्टम कराया। उसके बाद लावारिस में उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। दरोगा शफीक अहमद ने इस मामले में कोतवाली में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या करने व साक्ष्य छिपाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। इसकी विवेचना अतिरिक्त इंस्पेक्टर विवेक कुमार मौर्या को सौंपी गई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महिला की शिनाख्त के लिए कानपुर जोन व चित्रकूट धाम के पुलिस महा निरीक्षकों के कार्यालयों में विवरण भेज दिया गया है। मृत मिली महिला कौन और कहां की रहने वाली थी। इसका पता चलने पर ही हत्यारों को बारे में जानकारी हो सकेगी।
अतिक्रमण हटवाने को मांगी फोर्स
कालपी-----:वन विभाग के बीट प्रभारी हरिओम यादव ने कोतवाली में अर्जी देकर कहा है कि खास मौजे में वन आरक्षित भूमि पर कालपी निवासी प्रेम सिंह विजय सिंह व तकदीर सिंह ने अतिक्रमण कर लिया है। यह भारतीय वन अधिनियम का उल्लंघन व अपराध है। उन्होंने तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस फोर्स की मांग की है। 
घर में घुसे युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा
कालपी---: चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए घर में घुसे युवक को परिजनों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। कस्बा के इंदिरानगर निवासी पप्पन गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार की रात नौ बजे मोहल्ले का एक युवक उसके घर में घुस आया। उस समय घर के सभी लोग जाग रहे थे। परिजनों ने उसे पकड़कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को युवक को सौंप दिया। वहीं, पुलिस का कहना है कि युवक शराब के नशे में धुत था। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 

No comments:

Post a Comment

Pages