बैंक कर्मचारियों सहित 81 कोरोना पॉजिटिव - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Wednesday, 2 February 2022

बैंक कर्मचारियों सहित 81 कोरोना पॉजिटिव

उरई/जालौन--------:( ब्यूरो रिपोर्ट भारत NEWS NATION 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन कोरोना का कहर 3 बैंक कर्मचारियों सहित 81 कोरोना पॉजिटिव नगर में संचालित बैंक कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव होने का सिलसिला जारी है। भारतीय स्टेट बैंक व इंडियन बैंक मंडी शाखा के बाद अब सेंट्रल बैंक के तीन कर्मचारी कोरोना पॉजीटिव मिले।
जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को भी 81 नए केस सामने आए है। इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13211 हो गई है। इसमें 12488 ठीक हो चुके है। 204 की मौत हो चुकी है। फिलहाल 519 सक्रिय केस है। अब तक 11,45,850 लोगों के सैंपल की जांच हो चुकी है। मंगलवार को भी 1476 सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए। उधर जालौन सं नगर में संचालित बैंकों के कर्मचारी लगातार कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं।शुक्रवार को भारतीय स्टेट बैंक के 4 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकले थे। जिसके कारण बैंक तीन दिन बंद रही। इंडियन बैंक मंडी शाखा के कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव होने के कारण कामकाज प्रभावित हुआ। सेंट्रल बैंक के तीन कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक तो सेंट्रल बैंक में स्टॉफ की कमी है। उस पर आधे स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद बैंक का काम प्रभावित हो रहा है। शाखा प्रबंधक, फील्ड आफिसर के साथ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पॉजिटिव होने से आवश्यक काम प्रभावित हो रहे हैं। बैंक में वर्तमान में सिर्फ लेनदेन का ही कार्य हो रहा है।

No comments:

Post a Comment

Pages