जनपद में सपा को धराशाई कर देगा कठेरिया समाज - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Saturday, 12 February 2022

जनपद में सपा को धराशाई कर देगा कठेरिया समाज

 

 उरई/जालौन-----:भारत NEWS NATION 24 उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन

रिपोर्ट वीरेंद्र सिंह चौहान 


वर्तमान में चल रहे विधानसभा 2022 के चुनाव के चलते जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे ही जनता का मूड  खुलकर सामने आता जा रहा है ।

शुक्रवार को उरई विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गौरी शंकर वर्मा के चुनाव प्रचार मैं धार देने आई लोधी समाज से मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती में जहां गौरी शंकर वर्मा को जनता से जीत का आशीर्वाद दिलवाया तो वही दूसरी तरफ शहर के ही मोहल्ला बघौरा बाईपास चौराहे के पास धानुक कठेरिया समाज ने अपने समाज की एक बैठक की जिसमें धानुक कठेरिया समाज के नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद हुए और उसी बैठक के दौरान कठेरिया समाज की महिला नेत्री अनीता वर्मा ने खुले मंच से एलान करते हुए कहा कि हमारे समाज की समाजवादी पार्टी के मुखिया ने और वह सी हुई थाली को खींचकर जो गणित कार्य किया है उसका परिणाम आने वाली 20 तारीख को हमारा समाज एकजुट होकर समाजवादी पार्टी के विरोध में मतदान कर भाजपा प्रत्याशी को जिताने का कार्य करेगा।

 

 जिस तरह से समाजवादी पार्टी ने हमारे समाज के उम्मीदवार महेंद्र कठेरिया को उरई सदर विधानसभा सीट का प्रत्याशी बनाया और कई महीने उनसे पार्टी का प्रचार प्रसार करवाया और एन वक्त पर उनका टिकट काट दिया ।

उन्होंने कहा कि कठेरिया समाज के प्रत्याशी का टिकट काटकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अच्छा नहीं किया है इसका हम मुह तोड़ जवाब देने के लिए जनपद जालौन से जब तीनों विधान सभाओं से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को करारी हार देकर इस बात का एहसास करा देंगे कि आखिर कठेरिया समाज मैं कितनी क्षमता और एकाग्रता है।

 कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश सरकार उमा भारती का भी स्वागत सम्मान समारोह धनु कठेरिया समाज ने करते हुए उमा भारती को आश्वस्त किया कि जनपद का ही नहीं समूचे बुंदेलखंड का धनु कठेरिया समाज समाजवादी पार्टी के विरोध में वोट करते हुए सपा के उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में चल रही लड़ाई से बाहर करने का काम करेगा।

इस मौके पर राम आसरे वर्मा पूर्व जिला महामंत्री अनुसूचित मोर्चा महेंद्र बरार मदारी, सागर मेहरा हीरालाल धनोप बालकराम कठेरिया सोबरन सिंह कठेरिया आरती कठेरिया खचेरे कठेरिया सुंदर कठेरिया घनश्याम दास झल्लू कठेरिया नरेंद्र कठेरिया महेश कठेरिया संतराम कठेरिया धर्मेंद्र कठेरिया परमात्मा कठेरिया जय देवी कठेरिया बच्ची लाल कठेरिया प्रकाश कठेरिया पवन कुमार कठेरिया सहित सैकड़ों कठेरिया समाज के लोग बैठक में शामिल रहे ।




No comments:

Post a Comment

Pages