जालौन उरई--------- उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन जिलाधिकारी डॉ0 मन्नान अख्तर व पुलिस अधीक्षक डॉ0 सतीश कुमार द्वारा विकास भवन सभागार में जनपद के अन्य अधिकारीगण के साथ कोरोना वायरस व जनपद में हुयी दैवीय आपदा के सम्बन्ध में गोष्ठी आयोजित की गयी। बैठक में उन्होंने कहा कि सभी उपजिलाधिकारी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में रहने वाले गरीब मजदूरों एवं निराश्रित असहाय लोगों की सूची उपलब्ध कराए। उन्होंने यह भी कहा कि कृषि मजदूर मनरेगा के अंतर्गत कार्य करने वाले व्यक्तियों की तथा उनके परिवार को मजदूरी तथा खाद्यान्न उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने ग्रामीण एवं शहरी अंत्योदय राशन कार्डों के परिवारों की सूची बना ली जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सभी उपजिलाधिकारी अपने क्षेत्रो का भ्रमण कर लें तथा बाहर घूमने फिरने वाले लोगों के विरोध कार्यवाही करें इसी प्रकार उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी, आरटीओ, आबकारी, विद्युत तथा श्रमिक कल्याण अधिकारी से भी उनके विभागों से संबंधित कार्यों की जानकारी की। उन्होंने यह भी कहा कि बाहर रहने वाले गरीब एवं निराश्रित असहाय लोगों को सुरक्षित स्थान पर रखा जाए तथा खाने पीने की व्यवस्था की जाए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ० सतीश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ० अवधेश कुमार सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment