25 वर्षीय युवक द्वारा युवती को अगवा करने का प्रयास - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Tuesday, 8 September 2020

25 वर्षीय युवक द्वारा युवती को अगवा करने का प्रयास

 जालौन उरई------: (रिपोर्ट विनय पांचाल भारत न्यूज़ नेशन 24 नेटवर्क )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के  एट-थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खरूसा में  असगर  अली के  पुत्र  शाहरुख खान  उम्र 25 वर्ष  द्वारा गांव के ही रमेश  चंद्र बाथम  की पुत्री  को अगवा करने का प्रयास किया गया। रमेश चंद्र गांव में किराने की दुकान चलाते हैं लड़की सिलाई का काम करती है लड़की को कई बार धमकाने का प्रयास किया उससे कहा कि अगर तुम हमारे साथ नहीं जाओगी तो हम तुम्हारे भाई को जान से मार देंगे बीते सोमवार को लोगों द्वारा धमकाया गया जिससे लड़की के पिता ने थाना एट में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया इसके पश्चात बजरंग दल एवं भारतीय जनता पार्टी के नमो नमो के कार्यकर्ताओं को जानकारी मिलने पर उन्होंने उरई कोच मार्ग पर कुसमी गांव के पास ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। एट पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन लोगों ने कहा कि जब तक कोई जिला से अधिकारी नहीं आएगा तब तक जाम नहीं खोलेंगे उसके पश्चात उप जिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह मौके पर आए उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही मुलजिम सलाखों के पीछे होंगे इस आश्वासन के साथ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं एवं गांव के लोगों ने जाम को हटाया।

No comments:

Post a Comment

Pages