जालौन उरई --------:उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन वैश्विक महामारी को दृष्टिगत रखते हुए कोरोना वायरस के संक्रमण से संपूर्ण लॉक डाउन के तीसरे दिन जनपद के पुलिस अधीक्षक डा. सतीश कुमार के कुशल निर्देशन में पुलिसकर्मियों की छवि आम जनता तक अच्छा संदेश पहुचा रही है।जिसके चलते महिला थानाध्यक्ष नीलेश कुमारी ने महिला पुलिस टीम के साथ बजरिया क्षेत्र में फुट मार्च निकाल कर लाँकडाउन में सहयोग करने पर धन्यवाद दिया। इस दौरान बजरिया के लोगों ने पुलिस टीम के ऊपर गुलाब के फूल डालकर भव्य स्वागत किया।
कोविड-19 को लेकर लाकडाउन के पालन को लेकर मुहल्लों में भृमण पर निकली पुलिस की टीम को शहर के वार्ड नंबर 10 नया पाठक पूरा मोहल्ले में ऐसा नजारा दिखा। स्थानीय लोगों ने महिला थानाध्यक्ष नीलेश कुमारी व उनकी टीम का सम्मान फूल बरसाकर, और स्मृतिचिन्ह देकर किया। पूरे मोहल्ले वासियों ने उनके आने पर अपनी अपनी छतों पर खड़े होकर तालियों की गड़गड़ाहट और फूल माला से उनका स्वागत किया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment