लखनऊ --------:यूपी के 24 मेडिकल कॉलेजों में कोरोना वायरस की जांच होगी। यहां वायरोलॉजी लैब खोली जाएगी। इसके अलावा जिन मंडलों में अभी राजकीय मेडिकल कॉलेज नहीं हैं वहां भी लैब स्थापित करने के प्रयास किए जाएं। यह निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते 23 मार्च को नमूनों की टेस्टिंग की संख्या सिर्फ 72 थी और अब यह प्रतिदिन तीन हजार हो गई है। अधिक से अधिक लैब बढ़ाने के साथ-साथ पूल टेस्टिंग पर भी जोर दिया जाए। लखनऊ के साथ-साथ दूसरे जिलों में बनी लैब भी पूल टेस्टिंग करें। बीते दिनों में यूपी में कोरोना वायरस के नमूनों की जांच में भारी इजाफा किया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चिकित्सा संस्थानों में लैब में हो रही टेस्टिंग की उन्होंने जानकारी ली और स्पष्ट कहा कि धन की कोई कमी नहीं है। ऐसे में अधिक से अधिक लोगों के नमूनों की जांच की जाए। अभी प्रदेश में 15 लैब में जांच हो रही है। इसका दायरा बढ़ाया जाए और आइसीएमआर से अनुमति लेकर अधिक से अधिक लैब स्थापित की जाएं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि टेस्टिंग के साथ-साथ इंफेक्शन को भी रोकना होगा। सीएम ने कहा कि व्यापक पैमाने पर पीपीई किट, एन 95 मास्क की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। मेडिकल इमरजेंसी सेवाओं को संचालित करने के निर्देश देते हुए सीएम ने कहा कि इमरजेंसी सेवाओं को संचालित करते हुए यह देखा जाना उचित होगा कि रोगी कोरोना पाजिटिव तो नहीं है। बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और ऐसे रोगी जो पहले से किसी रोग से पीडि़त हैं उनके उपचार में विशेष सावधानी बरतें।
No comments:
Post a Comment