लखनऊ--------: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण covid-19 के चलते उत्तर प्रदेश में 24 घंटों के दौरान 164 और कोरोना संक्रमित स्वस्थ होने के बाद अब तक कुल 3824 लोग ठीक होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं। यानी कुल कोरोना संक्रमितों में से 57 फीसद स्वस्थ हो चुके हैं, जो कि राष्ट्रीय औसत से काफी अच्छा है। अब राज्य में एक्टिव केस 2759 हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस ने दस और लोगों की जान ले ली। इनमें अलीगढ़ में दो और फीरोजाबाद, बाराबंकी, संतकबीरनगर, आंबेडकरनगर, सैफई, चित्रकूट, गोरखपुर व सिद्धार्थनगर में एक-एक संक्रमित शामिल हैं। अब तक कुल 179 लोगों की इस वायरस से मौत हो चुकी है। वहीं, बीते चौबीस घंटे में कुल 5002 नमूनों की जांच की गई और इसमें से 4737 की रिपोर्ट निगेटिव आई, जबकि 265 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।
उत्तर प्रदेश में दूसरे राज्यों से आए 92 प्रवासी श्रमिक व कामगार और पॉजिटिव मिले हैं। अब तक कुल 1725 प्रवासी श्रमिक व कामगार कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं, जो कि कुल मरीजों का 26 प्रतिशत है। इसके साथ ही 2895 कोरोना संदिग्ध लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। प्रदेशभर में अब तक 2,40,588 लोगों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे जा चुके हैं। इसमें से 2,32,290 की रिपोर्ट निगेटिव आई है यानी इनमें कोरोना वायरस नहीं पाया गया है, जबकि 1574 की रिपोर्ट आना अभी बाकी है यूपी में मंगलवार को जो नए 265 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, उनमें अमेठी में 33, अयोध्या में 35, आगरा में सात, मेरठ में दस, कानपुर में चार, लखनऊ में आठ, गाजियाबाद में पांच, सहारनपुर में एक, फीरोजाबाद में आठ, रामपुर में चार, वाराणसी में एक, बस्ती में तीन, बाराबंकी में दो, अलीगढ़ में दो, हापुड़ में 13, बुलंदशहर में दो, सिद्धार्थनगर में आठ, गाजीपुर में नौ, बिजनौर में एक, प्रयागराज में आठ, बहराइच में एक, संभल में एक, सुलतानपुर में आठ, रायबरेली में तीन, प्रतापगढ़ में सात, लखीमपुर में दो, देवरिया में 11, गोरखपुर में सात, आजमगढ़ में 15, गोंडा में दो, मुजफ्फरनगर में चार, आंबेडकरनगर में 10, इटावा में तीन, महराजगंज में पांच, फतेहपुर में दो, कन्नौज में दो, बलिया में एक, भदोही में तीन, मैनपुरी में एक, चंदौली में एक, कानपुर देहात में पांच और कुशीनगर, महोबा व ललितपुर के एक-एक रोगी शामिल हैं।
No comments:
Post a Comment