लखनऊ------: गुरुवार को सायं प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्र के नाम किए गये संबोधन का अनुसरण करते हुए जिसमें की उन्होंने एनसीसी कैडेटों को आगे आकर जनता को जागरूक करने का आग्रह किया था।
उसी का पालन करते हुए पूर्व एनसीसी कैडेटों की संस्था हमराह एक्स कैडेट एनसीसी सेवा संस्थान ने सिधौली तहसील के महारानी खेड़ा और गूरूबक्सपुर ग्राम में जागरूकता अभियान चलाया और कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक किया।लोगों को जागरूक करते हुए संस्थान सचिव ज्ञानेश पाल ने जनता से अपील की वह-
ज्यादा संख्या में एकत्र न हो।
मित्रों और रिश्तेदारों से मोबाइल व इंटरनेट के माध्यम से जुड़े।
अगर आवश्यक कार्य न हो तो घर में ही रहें।
बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करें।
यात्रा करने से बचें।
सावधानी वरतते हुए खाँसते व छीकते समय टिशू पेपर या रुमाल का प्रयोग करें हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग करें।
परिवार के सदस्यों के साथ भोजन न करें।
अनावश्यक रुप से अतिथियों को न आमंत्रित करें।
खाँसी, जुकाम बुख़ार होने पर चिकित्सक से परामर्श लें व जाँच करायें ।
अनावश्यक रूप से अस्पताल व चिकित्सा के पास ना जाये।
और साथ साथ हाथ धूलने के इटेप भी बताए
इस जागरूकता अभियान में सचिव ज्ञानेश पाल, व ......राजाराम संतोष कुमार रुचि सिंह कमलेश कुमार विनोद कुमार राम धार जीवनलाल विमलेश कुमार धर्मेंद्र कुमार मनोज कुमार छात्र सभा अध्यक्ष सुनील विमल लालाराम राजूसियाराम औधेश
संदीप सरोज हीरालाल आदि ग्रामीण
उपस्थित
No comments:
Post a Comment