जालौन उरई---------:उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के थाना आटा क्षेत्र के अंतर्गत घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली पर सो रहा युवक देर रात लापता हो गया। परिजनों ने खोजबीन की और जब उसका कहीं पता नहीं चला तो पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने गुमशुदगी में मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। गुरुवार की देर रात वह चमारी के जंगल में पुलिस को मिल गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आटा थाना क्षेत्र के संदी गांव निवासी संतोष पटेल का 22 वर्षीय पुत्र अमित पटेल बुधवार रात घर के बाहर खड़ी मटर से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पर सो रहा था। जहां से वह देर रात लापता हो गया। सुबह घर के लोगों ने ट्रैक्टर ट्राली में युवक को न देखकर गांव में तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को पिता संतोष पटेल ने बताया कि उसकी अमित से रात 10 बजे बात हुई थी तो उसने बताया था किसी ने उसके बेटे को पकड़ लिया। पिता ने युवक के अपहरण की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि गुमशुदगी का मामला दर्ज कर पुलिस खोजबीन कर रही थी तो अमित चमारी के जंगल में मिल गया। उसने झूठमूठ में अपहरण किए जाने का फोन अपने पिता को कर दिया था, उसने ऐसा क्यों किया पूछताछ की जा रही है।
No comments:
Post a Comment