लॉक डाउन के दौरान भी दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Sunday, 5 April 2020

लॉक डाउन के दौरान भी दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या

वह घर से आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे बाहर निकला था। वहीं घर के बाहर अखबार पढ़ने के दौरान जमातियों को लेकर की गई टिप्पणी के कारण  लोटन का वहीं घर के पास के निवासी मोहम्मद सोना उर्फ सोनू से कहासुनी से विवाद हो गया। मोहम्मद सोना और उसके साथी लोटन से मारपीट करने लगे। मारपीट होते देख लोटन का बड़ा भाई भी दौड़ पड़ा, इसी बीच सोनू और उसके किसी साथी ने तमंचे से लोटन निषाद पर फायर कर दिया। सिर पर गोली लगते ही  लोटन निषाद जमीन पर गिरकर तड़पने लगा।
गोली चलने की आवाज सुनकर आस-पास रह रहे मौजूद लोगो ने वारदात को अंजाम देकर भाग रहे आरोपी सोनू और उसके एक साथी को दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस  को सूचना दी घटना स्थल पहुँची पुलिस ने आरोपी सहित दो लोगो को  गिरफ्तार कर लिया है। घटना स्थल से पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
फिलहाल इस घटना के बाद से इलाके में तनाव पूर्ण माहौल देखते हुयेे  भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गयी है। बाकी के आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही है।
वही इस घटना को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ एनएसए लगाने की कार्यवाही करने के आदेश दिए है और मृतक युवक के परिवार को 5 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है और  इस घटना में जांच के आदेश दिए गए है। साथ ही दोषी पुलिस वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए है।

No comments:

Post a Comment

Pages