बैंक शाखाओं में सोशल डिस्टेंस का पालन कराने के लिए पुलिस को लगाना पड़ रहा एडी चोटी का जोर - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 9 April 2020

बैंक शाखाओं में सोशल डिस्टेंस का पालन कराने के लिए पुलिस को लगाना पड़ रहा एडी चोटी का जोर

जालौन उरई--------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए वैश्विक महामारी के चलते देश में लॉकडाउन के बाद सरकार ने कई योजनाएं चलाईं। लोगों के खाते में रकम पहुंची। जिसे निकालने के लिए बैंक शाखाओं में जमकर भीड़ उमड़ रही है कुछ जगहों पर सर्वर नहीं आने से कई किमी. पैदल चलकर पहुंचे लोगों को निराशा हुई तो उरई जालौन समेत ग्रामीण इलाकों में शारीरिक दूरी की धज्जियां उड़ती दिखाई दीं।

जनधन खातों के साथ किसानों, दिव्यांग, वृद्ध व विधवा महिलाओं के खातों में पेंशन राशि भेजी गई है। बैंकों में खाताधारकों की भीड़ जुट रही। बैंकों में जुट रही को नियंत्रित करने के लिए जालौन कोतवाल सुनील कुमार सिंह, दारोगा संजीव दीक्षित, बलराम शर्मा पुलिस फोर्स के साथ बैंकों के आसपास घूमते रहे तथा शारीरिक दूरी के नियम का पालन सुनिश्चित कराते रहे। सभी थानों में निर्देश दिए गए हैं कि बैंक शाखाओं की ड्यूटी पर तैनात लोग शारीरिक दूरी का हर हाल में पालन कराएंगे। बैंक कर्मियों की भी जिम्मेदारी है कि इस पर कड़ी नजर रखें।

No comments:

Post a Comment

Pages