जालौन उरई -------:(रिपोर्ट विनय पांचाल भारत न्यूज़ नेशन 24 नेटवर्क) जनपद जालौन के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन पर मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कुठौंद थाना पुलिस की हदरुख चौकी पुलिस ने एक किलो तीन सौ ग्राम गांजा सहित एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।
सीओ विजय आनंद व कुठौंद थानाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी के नेतृत्व में हदरुख चौकी पुलिस लगातार अपराधियों को पकडऩे में लगी हुई है। बुधवार की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र का टाप टेन अपराधी मदारीपुर निवासी रोहित तिवारी पुत्र मुकुंद पंडितपुर गांव के पास मौजूद हैं। मुखबिर की सूचना पर हदरुख चौकी प्रभारी दिव्यप्रकाश तिवारी, एसआई दिनेश कुमार बालियान, हमराही अमित अवस्थी, निखिल, सोनू सिंह, रंजीत के साथ मौके पर पहुंच गए जहां उन्होंने आरोपित टाप टेन अपराधी को पकड़ लिया। तलाशी में पुलिस ने उसके पास से एक किलो तीन सौ ग्राम गांजा भी बरामद किया। सीओ कार्यालय में सीओ विजय आनंद ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपित के खिलाफ कुठौंद थाने में सोलह मुकदमे दर्ज हैं जिसमें अवैध शस्त्रों को रखने, मादक पदार्थों की बिक्री समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
No comments:
Post a Comment