हत्या या आत्महत्या प्रेमी प्रेमिका के शव फांसी पर लटके मिले - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 26 March 2020

हत्या या आत्महत्या प्रेमी प्रेमिका के शव फांसी पर लटके मिले

लखनऊ बुलंदशहर--------: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव इछावरी के रहने वाले एक युवक और युवती का शव गांव के ही जंगल में पेड़ पर लटके मिले है। दोनों ने एक ही चुन्नी से फांसी लगाई हुई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मौके पर इकट्ठी हुई भीड़ को पुलिस ने सख्ती के बाद तितर-बितर किया। पुलिस को अनुमान है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था और उनकी हत्या करके टांगा गया है। पुलिस ऑनरकिलिंग की आशंका जता रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

युवती रात से थी गायब

इच्छावरी निवासी युवक सोमवीर (24) पुत्र सतपाल व युवती शीतल (18) पुत्री संतोष के शव हुसैनपुर खेड़िया मार्ग पर स्थित गेंहू के खेत मे स्थित आम के एक पेड़ से लटके हुए थे। दोनों के शव मिलने की सूचना पर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। मृतका शीतल के पिता संतोष ने पुलिस को बताया कि शीतल रात दो बजे से गायब थी। काफी ढूढ़ने पर उसका पता नही चला। सुबह ग्रमीणों ने शीतल का शव पेड़ पर लटके होने की सूचना दी।

उधर, ग्रामीणों ने बताया कि सोमवीर दिल्ली में हलवाई का कार्य करता था। गुरुवार रात ही गांव आया था। मृतक सोमवीर की मां इमारती देवी ने बताया कि उसे नही पता सोमवीर कब आया। मौके पर पहुंचीं पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। सीओ विक्रम सिंह ने बताया कि प्रथम द्रष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लगता है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। 

No comments:

Post a Comment

Pages