जालौन उरई--------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के विकासखंड डकोर कोटरा थाना क्षेत्र में ग्राम खदानी में नहर पुल के पास पास बीएससी के छात्र की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुल के समीप खेत में उसका शव पड़ा मिला। छात्र डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम जैसारी का निवासी था। उसके के परिजनो ने की पहचान पिता ने बताया कि उसका एक दोस्त पार्टी के बहाने बेटे अपने साथ लिवा ले गया था। बाद में साथियों के साथ मिलकर उसने उसके पुत्र की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। एसपी का कहना है कि जल्द पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम जैसारी निवासी भगवान सिंह राजपूत का पुत्र नीरज राजपूत इलाहाबाद में बीएसएसी कर रहा था। कॉलेज की छुट्टी होने के बाद वह गांव आया था। पिता भगवान सिंह के मुताबिक गुरुवार को उसके बेटे नीरज को ऐंधा गांव निवासी धर्मेंद्र राजपूत पार्टी के बहाने घर से लिवा ले गया था। इसके बाद नीरज पता नहीं चला। आरोपितों ने उसकी हत्या कर दी। शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने भगवान सिंह की तहरीर पर आरोपितों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपितों को हिरासत में ले लिया गया है। हत्या की वजह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हुई है। बताया जाता है कि आरोपितों का छात्र से आएपीएल के मैचों के लेनदेन को लेकर विवाद था। फिलहाल पुलिस संदेह के सभी बिदुओं पर तहकीकात कर रही है। पुलिस अधीक्षक डा. सतीश कुमार का कहना है की वारदात को गंभीरता से लेते हुए तहकीकात की जा रही है। जल्द सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर तथ्यों के साथ घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।
No comments:
Post a Comment