जालौन में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर जिलाधिकारी ने जनपद को किया शील - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Sunday, 26 April 2020

जालौन में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर जिलाधिकारी ने जनपद को किया शील

जालौन उरई--------:उत्तर प्रदेश बुन्देलखंड में झांसी मंडल के जनपद जालौन में डाॅक्टर की कोरोना जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। जालौन जिलाधिकारी व एसपी ने जिले के चारों ओर से सील कर दिया। जिसकी कमान स्वयं उन्होंने अपने हाथ में ली है।

मालूम हो कि जालौन जिला अस्पताल में तैनात एक डाॅक्टर पिछले दिनों बीमार हो गया था। जालौन जिलाधिकारी के अनुसार डाॅक्टर के रक्त नमूने लेकर जांच के लिए झांसी भेज दिया था। साथ ही डाॅक्टर को उपचार के लिए लखनऊ भेज दिया गया है। शनिवार को उक्त डाॅक्टर की कोरोना जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। इसकी जानकारी होते ही हड़कम्प मच गया। जिला प्रशासन भी सर्तक हो गया।
जालौन जिलाधिकारी ने जिले को चारों ओर से सील कर दिया और लाॅकडाउन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने इस दौरान किसी को राशन सम्बधित वस्तु या फिर रोजमर्रा उपयोगी सामान की दिक्कत न हो। इसके लिए कंट्रोल रुप के नम्बर भी जारी कर दिय। जिनसे सम्पर्क कर क्षेत्रवासी अपना सामान घर ही मंगा सकता है। वह क्षेत्रवासियों से अपील करते हैं कि घरों में रहे और कोरोना से सुरक्षित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages