जालौन उरई-------:कालपी  मध्य रात मे यमुना नदी कालपी के पुल के समीप जालौन – कानपुर देहात जिला बार्डर सीमा में ड्यूटी मे तैनात 22 वर्षीय पुलिस का जवान दुर्घटना की चपेट में आ गया फलस्वरूप जवान की मृत्यु हो गई।दुर्घटना होते ही ड्यूटी में तैनात साथी जवान हक्का बक्का हो गये।
खबर के मुताबिक लाक डाउन की बजह से यमुना नदी कालपी पुल मे दोनों जिलों के बार्डर सीमा बनाई गई है।कानपुर देहात के थाना भोगनीपुर तथा जालौन जिले के कालपी कोतवाली पुलिस बार्डर पर लगातार 24 घंटे तैनात रहती है।भोगनीपुर थाना का पुलिस 22 वर्षीय जवान राम नन्दन सिंह अपने साथी पुलिस जवानों के साथ 25/26 अप्रैल की रात में बार्डर पर ड्यूटी कर रहा था।इसी दौरान रात्रि करीब तीन बजे हाइवे से गुजर रहा ट्रक का अचानक टायर फट गया फटे टायर से गिट्टी उछल कर पास मे ही खड़े सिपाही राम नन्दन के लगी।इस घटना मे सिपाही की मृत्यु हो गई।मृतक सिपाही जिला प्रयागराज के थाना कोरांव क्षेत्र का मूल रूप से निवासी था।एवं वर्ष 2018 बैच का सिपाही था