पुलिस सुरक्षा के बावजूद अस्पताल की पहली मंजिल से कूदकर भागा जमाती - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Monday, 20 April 2020

पुलिस सुरक्षा के बावजूद अस्पताल की पहली मंजिल से कूदकर भागा जमाती

लखनऊ-------:उत्तर प्रदेश कोविड-19कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति उत्तर प्रदेश में लगातार भयावह होने के जिम्मेदारी तब्लीगी जमात के लोग सुधरने  का  नाम नहीं ले रहे हैं स्टॉफ से अभद्रता करने वाले जमाती पॉजिटिव होने के बाद भी अस्पताल से भाग रहे हैं। अब तो तय होने लगा है कि यह समाज को भी संक्रमित करने में लगे हैं। देश तथा प्रदेश में लॉकडाउन के बीच बागपत के बाद मेरठ से कोरोना वायरस पॉजिटिव आइसोलेशन वार्ड से भागा है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है। मेरठ शहर में जगह-जगह पर चेकिंग हो रही है, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में भी पुलिस इसको लेकर काफी सक्रिय है। मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज से आज मंगलवार को एक कोरोना पॉजिटिव जमाती तमाम सुरक्षा के बीच भी पहली मंजिल से कूदकर भाग गया है। पहले दो संक्रमित जमातियों के भागने की सूचना थी, लेकिन एक वहीं मिल गया। कोरोना वायरस पॉजिटिव जमाती के वार्ड के भागने की सूचना पर मेरठ पुलिस में भी खलबली मच गई। इसके बाद शहर में हर क्षेत्र के साथ ग्रामीण इलाकों में भी तलाशी तेज कर दी गई है। एसपी क्राइम भी तलाशी के अभियान में लगे हैं।

मेडिकल कॉलेज के आइसोलशन वार्ड में भर्ती जमाती सुबह बेड पर बिछी चादर से सहारे पहली मंजिल की खिड़की के सहारे नीचे उतरकर भाग गया। अब पुलिस छानबीन कर रही है। उसका नाम शाकिब है।  

No comments:

Post a Comment

Pages