आटा /जालौन-------: (रिपोर्ट शिव सिंह सेंगर भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन बरात से लौटते वक्त डीजे लेकर जा रहा लोडर पोल से टकराकर पलट गया। हादसे में लोडर पर सवार डीजे संचालक व एक किशोर की दबकर मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और मृतकों के परिजनों को सूचना दी। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आटा थाना क्षेत्र के परासन गांव में मंगलवार की देर रात रामपुरा थाना क्षेत्र के पचोखरा से बरात करके डीजे लदा लोडर पोल से टकराकर पलट गया। गाड़ी में औरेैया जनपद के अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम सेंगनपुर निवासी शकील (28) अपने भाई अरशद, आरिफ व गांव के ही गोलू(16) के साथ सवार था। हादसे में शकील व गोलू सड़क पर गिर पड़े और लोडर के नीचे दब गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अरशद व आरिफ सड़क पर गिरने से चुटहिल हो गए। हादसा होते ही वहां से गुजर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक शकील के परिजनों ने बताया कि वह चार भाई थे। जिसमें वह सबसे बड़ा था ओर दो वर्ष पहले उसका निकाह हुआ था। उसकी एक वर्ष की एक पुत्री भी है। जबकि गोलू घर में अकेला था और उसकी एक छोटी बहन भी है। वह डीजे बैंड में काम करके परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
No comments:
Post a Comment