जालौन उरई---------:उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कोरोना के लिए उपकरणों की खरीद व अन्य व्यवस्थाओं हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष में अपनी एमएलसी क्षेत्र विकास निधि से एक करोड़ रूपये की सहायता जमा कराने के लिए जिलाधिकारी को पत्र सौपा।
शनिवार की रात स्वतंत्रदेव सिंह के प्रतिनिधि अरविन्द सिंह चौहान ने इसके लिए उनकी ओर से एक करोड़ रूपये के योगदान का पत्र जिलाधिकारी डा0 मन्नान अख्तर को उनके आवास पर जाकर सौपा। अरविन्द चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष जी ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से लाॅकडाउन के कारण संभावित भुखमरी का सामना कर रहे परिवारों की भोजन पानी की व्यवस्था कराने और लाॅकडाउन का खुद भी पूरी तरह पालन करने की नसीहत दी है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवाहन को पूरा करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष जी ने पार्टी के सभी स्तरों के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से आज रात 9 बजे घर की सारी लाइटें आफ करके दरवाजे के गेट के अन्दर या बालकनी में खड़े होकर 9 मिनट तक मोमबत्ती, दिया, टार्च व मोबाइल की फ्लैश लाइट से कोरोना के अंधकार को भगाने के लिए रोशनी जगाकर प्रकाश पुंज फैलाने का आवाहन किया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment