पुलिस अधीक्षक व जिला अधिकारी ने छेड़ा अभियान बगैर हेलमेट व मास्क के निकले तो खैर नही सोशल डिस्टेंस का पढ़ाया पाठ लोगों को दी हिदायत - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Friday, 24 April 2020

पुलिस अधीक्षक व जिला अधिकारी ने छेड़ा अभियान बगैर हेलमेट व मास्क के निकले तो खैर नही सोशल डिस्टेंस का पढ़ाया पाठ लोगों को दी हिदायत

जालौन उरई---------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19लॉक डाउन-2 के 10वे दिन  आज दिनांक 24.04.2020 को जिलाधिकारी जालौन डॉ0 मन्नान अख्तर एवं पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ0 सतीश कुमार द्वारा लॉकडाउन के दृष्टिगत घण्टाघर, नगर उरई में वाहन चेकिंग की गयी एवं बिना हेलमेट वाहन चालकों के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी  व कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु बिना मास्क लगाये एवं वेबजह सड़क पर घूमने वाले व्यक्तियों को सख्त हिदायत दी गयी बिना हेलमेट एवं मास्क पर चला अभियान पुलिस ने समझावन सिंह से समझाने का किया प्रयास  कई घुमक्कड़ माहौल देखकर गलियों से हुए रफूचक्कर  लॉक डाउन और सोशल डिस्टेंस को लेकर जो मुहिम छेड़ी गई है उसमें किसी भी तरह की कोई गुंजाइश शेष नहीं छोड़ी जा रहीं है। लगातार चल रहें अभियान से जहां लोगो को सबक लेना चाहिए और जो कुछ बताया जा रहा है उसका पालन करें परन्तु ऐसा न होने की स्थिति में कई लोगो के चालान हुए और गुजरने वालों को निर्देश भी दिए गए ताकि इस बीमारी से सुरक्षित बने रहें।
आज जिलाधिकारी डा.मन्नान अख्तर, पुलिस अधीक्षक डा.सतीश कुमार ने संयुक्त रूप से घंटाघर से लेकर लगभग आधा किलोमीटर के दायरे में पैदल चलकर स्वयं व्यवस्था को परखा और जहां जो कमीं मिलीं उसके लिए उन्होने निर्देश दिए जो लोग मास्क और हेलमेट लगाकर नहीं निकलें उनके चालान भी किए गए। इतनी कड़ाई को देखते हुए जो लोग सिर्फ घूमने के लिए अनावश्यक रूप से निकलें थे वों भी धर दबोचे गए। ऐसा माहौल देखकर जो घूमने का मन बना रहें थे वों उल्टे पैर अपने घरों में लक्ष्मण रेखा के अंदर पहुंच गए ताकि सुरक्षित रहें। वहीं पुलिस द्वारा समझावन सिंह से कई लोगो को समझाया भी गया ओर कुछ लोग प्रसादी भी पायें गए। प्रसादी इतनी खतरनाक थी कि दिनभर वों अपने घर पर लॉक डाउन एवं सोशल डिस्टेंस का पाठ पढ़ते रहेंगे ताकि दुबारा उन्हें प्रसादी की जरूरत न पड़े। लगातार चल रहें इस अभियान से जहां लोगो में भय व्याप्त हो रहा है परंतु अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहें है। प्रशासन का साफ कहना है कि आवश्यक हो तो ही बाहर निकलें अन्यथा घरों में हीं रहें परंतु लोग बिना काम के लिए निकल पड़ते है उन्हें नहीं लग रहा था कि इतनी जल्दी प्रशासनिक अधिकारी भ्रमण पर निकलेंगे और हमारे ऊपर ही गाज गिरेगी। इस तरह के एक नहीं कई लोग इन उच्चाधिकारियों की चपेट में आए और उन पर कार्यवाहीं भी हुई। इतना हीं नहीं उन महिलाओं को भी निर्देश दिए गए है जो लॉक डाउन का पालन नहीं कर रहीं थी और सड़को पर गुजरती नजर आई। दोनो अधिकारियों का कहना है कि हेलमेट, मास्क, सोशल डिस्टेंस का पालन करें और किसी भी दुकान पर खड़ है तो निश्चित दायरा जो बनाया गया है उसमें रहकर नियमों को बनाए रखें ताकि जनपद कोरोना जैसी घातक महामारी से सुरक्षित बना रहें। बार-बार अपील करने के बाबजूद लोग नहीं मान रहें तो मजबूरी में सख्त कदम उठाना पड़ रहा है। 

No comments:

Post a Comment

Pages