वाहन चेकिंग के नाम पर नगर पालिका कर्मचारी के साथ दरोगा ने की अभद्रता - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Friday, 24 April 2020

वाहन चेकिंग के नाम पर नगर पालिका कर्मचारी के साथ दरोगा ने की अभद्रता

जालौन उरई--------- उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण कोविड- 19 को देखते हुए लॉक डाउन  के दसवें दिन  लाक डाउन का पालन कराने के नाम पर कुछ पुलिस कर्मी खाकी के रुआब में बेलगाम हो चले हैं जो सारे नियम कायदे खूंटी पर रखकर न तो शासन से लाक डाउन में छूट पाने वालों को बख्श रहे हैं और न ही लोगों की सेवा में जुटे सरकारी कर्मियों को। एसा ही एक मामला आज शुक्रवार24/04/2020 को मुख्यालय उरई नगर बीचोंबीच स्थित प्रमुख शहीद भगत सिंह चौराहे पर देखने को मिला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार  नगर पालिका उरई के वाहन इंचार्ज रामआसरे जिला जजी से नाला मशीन को देखकर लौट रहे थे तभी शहीद भगत सिंह चौराहे पर लाक डाउन का पालन कराने को मुस्तैद कोतवाली के एक दरोगा जी ने उन्हें रोक लिया और उनके साथ अभद्रता करने लगे जबकि वाहन इंचार्ज  हेलमेट भी लगाए थे और मास्क भी साथ ही वह नगर पालिका द्वारा जारी पास भी गले में लटकाए हुए थे फिर भी दरोगा जी ने उनकी एक न सुनी और नगर पालिका कर्मी से धक्कामुक्की करते हुए उनसे अभद्र भाषा का प्रयोग कर दिया। नगर पालिका कर्मी द्वारा इसकी सूचना नगर पालिका के उच्चाधिकारियों को दी गई जिसके बाद दस से पंद्रह मिनट के अंदर ही सैकड़ों सफाई कर्मी एकत्रित हो गए और पुलिस के इस रवैए पर रोष जताते हुए हड़ताल पर जाने का मन बनाने लगे। उधर इसकी सूचना जब पुलिस व प्रशासन के उच्चाधिकारियों को मिली तो आनन फानन में अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह तथा पुलिस उपाधीक्षक संतोष कुमार मौके पर पहुंचे और नगर पालिका कर्मचारियों को समझाकर बुझाकर उनको शांत कराया। अपर जिलाधिकारी ने नगर पालिका कर्मचारियों की तारीफ करते हुए दरोगा को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि जिन लोगों के पास हेलमेट व पास है उनको रोकने की आवश्यकता नहीं है।

No comments:

Post a Comment

Pages