सफाई कर्मी के साथ मारपीट मामले में सफाई कर्मियों ने ब्लाक में किया हंगामा - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Saturday, 25 April 2020

सफाई कर्मी के साथ मारपीट मामले में सफाई कर्मियों ने ब्लाक में किया हंगामा



जालौन उरई  --------:उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के विकासखंड कदौरा नगर क्षेत्र ग्रामीणांचल में सफाई कार्य के दौरान एक सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट हो गई, इस मामले में कर्मचारियों ने ब्लाक में हंगामा कर विरोध प्रदर्शन किया गया। वहीं ब्लाक अधिकारियों के साथ थाने पहुंचे कर्मियों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू की है। थाना कदौरा क्षेत्र ग्राम बबीना में तैनात सफाई कर्मी के साथ मारपीट मामले में शुक्रवार को समस्त सफाई कर्मियों द्वारा ब्लाक परिसर में आकर हंगामा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया, जिनकी बात सुनते हुए ब्लाक अधिकारी प्रभारी बीडीओ मनोज कुमार व सचिव सिकंदर सिंह के नेतृत्व में सफाई कर्मी धुन्नी निवासी मटरा व पप्पू निवासी मरगायां द्वारा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह शुक्रवार को तैनाती ग्राम बबीना में सफाई कार्य कर रहे थे तभी ग्रामीण युवक उन्हें दरवाजे पर सफाई न करने की बात पर गालीगलौज करने लगे। मना किया तो उक्त आरोपी मारपीट करने लगे। तहरीर मिलते ही पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की गई वहीं दूसरे पक्ष द्वारा वादीगणों पर आरोप लगाया गया कि उत लोग गालीगलौज कर रहे थे। पुलिस निरीक्षक जितेंद्र सिंह द्वारा कहा गया कि मामला पंजीकृत किया गया है जिसकी जांच जारी है।

No comments:

Post a Comment

Pages