दोषियों पर लगाया जाए गैंगस्टर और NSA अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश ---योगी आदित्यनाथ - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Wednesday, 29 April 2020

दोषियों पर लगाया जाए गैंगस्टर और NSA अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश ---योगी आदित्यनाथ

लखनऊ----------:उत्तर प्रदेश  जहां पर  पूरा विश्व को.19 कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ रहा है प्रदेश व केंद्र सरकार  इस महामारी को भारत में रोकने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं वहीं कुछ उपद्रवी  अधिकारियों व पुलिसकर्मियों और डॉक्टर पर हमला कर रहे हैं  जिसको लेकर  कानपुर में पुलिसकर्मियों के साथ हुई हिंसा पर बेहद नाराज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो टूक कहा है कि कोरोना योद्धाओं पर हमले जैसा कृत्य कतई बर्दाश्त नहीं है। उन्होंने हमले के दोषियों पर डिजास्टर मैनेजमेंट, एपिडेमिक एक्ट, राष्ट्रीय सुरक्षा कानून, गैंगस्टर और आइपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने कानपुर में मेडिकल टीम और पुलिस टीम पर हमला करने वालों पर सख्‍त कार्रवाई करने के आदेश द‍िए है। सीएम ने कहा, कानपुर में हमलावरों को तत्काल चिन्हित किया जाए और क‍िसी भी दोषी को क‍िसी भी कीमत पर बख्शा न जाये। सभी दोषियों पर गैंगस्टर और NSA के तहत कार्रवाई की जाए।

 

No comments:

Post a Comment

Pages