लखनऊ--------: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए आज तक भारत कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार कोरोना वायरस के संक्रमण को कम करने के लिए पूरा भारत लोग डाउन में तब्दील है वहीं एक कोतवाल ने विदाई रैली निकालकर लॉक डाउन का खुलेआम उल्लंघन किया बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के जनपद सुलतानपुर लॉकडाउन उल्लंघन को लेकर पुलिसकर्मियों के साथ हुई मारपीट की जानकारी छिपाए जाने के चलते बुधवार की सुबह लाइन हाजिर किए गए चांदा कोतवाल प्रवीण यादव को दोपहर बाद निलंबित कर दिया गया है। लाइन हाजिर किए जाने के बाद लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के साथ शारीरिक दूरी के अनुपालन को दरकिनार कर सैकड़ों लोग उनकी विदाई समारोह व रैली में शामिल हुए थे।

कोतवाल ने किए गए कार्यों को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों से अपनी सहानुभूति व्यक्त की थी। दोपहर बाद उनसे मिलने वाले कोतवाली में पहुंचने लगे और विदाई समारोह में सैकड़ों लोग शामिल हो गए। कोतवाल को फूल माला पहनाकर थाना परिसर से लेकर चांदा कस्बे तक करीब एक किमी तक रैली निकाली गई। रैली में काफी संख्या में पुलिसकर्मी भी साथ चल रहे थे।
एसपी शिवहरि मीणा ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान शारीरिक दूरी का अनुपालन किए बिना विदाई समारोह आयोजित करने के लिए चलते चांदा कोतवाल को निलंबित किया गया है। रैली में शामिल अन्य लोगों पर मुकदमा भी पंजीकृत करने पर विचार किया जा रहा है
No comments:
Post a Comment