रेड जोन एरिया में अंत्योदय कार्ड धारकों व श्रमिकों का राशन घर तक पहुंचाया - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Friday, 1 May 2020

रेड जोन एरिया में अंत्योदय कार्ड धारकों व श्रमिकों का राशन घर तक पहुंचाया

जालौन उरई---------- : उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन वैश्विक महामारी  कोरोना वायरस संक्रमण  लॉक डाउन डॉन 2 के 17 वे दिन अप्रैल माह की तरह इस महीने भी अंत्योदय कार्डधारकों, पंजीकृत श्रमिकों व सक्रिय मनरेगा जॉब कार्डधारकों को निश्शुल्क खाद्यान्न का वितरण किया गया। शहर में कोरोना पॉजिटिव मामले मिलने के बाद कई स्थानों को रेड जोन घोषित कर दिया गया। ऐसे में अंत्योदय कार्डधारकों के घर तक राशन पहुंचाने की व्यवस्था कोटेदारों ने की। वहीं व्यवस्था को परखने के लिए डीएम ने भी निरीक्षण किया।

शुक्रवार को निर्धारित समय पर कोटे की दुकानें खुल गई थीं, जिससे कि राशन लेने वालों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। सुबह 11 बजे डीसीडीएफ की दुकान में खाद्यान्न लेने के लिए लोग खड़े हुए थे। नोडल अधिकारी ब्रज बिहारी दुकान पर मौजूद थे जबकि कोटेदार प्रभाकर द्विवेदी अंत्योदय कार्डधारक के यहां राशन पहुंचाने गए हुए थे। खाद्यान लेने के लिए आई वहीदन, दिनेश चंद से जानकारी ली गई कि उनसे किसी तरह का रुपये तो नहीं लिया गया। कहा, किसी तरह का रुपये उनसे नहीं लिया गया और खाद्यान्न दे दिया गया है। डीसीडीएफ की दुकान नंबर दो पर नोडल अधिकारी सिद्ध गोपाल सिंह मौजूद थे। इनके यहां 55 अंत्योदय कार्डधारक हैं जिसमें 14 को घर तक राशन पहुंचाया जा चुका था। व्यवस्था को देखने के लिए डीएम डॉ. मन्नान अख्तर ने गणेशगंज की एक दुकान पर पहुंचे। यहां पर लाइन लगवाकर राशन दिया जा रहा था। डीएम ने कहा, अगर किसी तरह की गड़बड़ी पाई जाती है तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डीएसओ योगेंद्र कुमार ने ग्रामीण क्षेत्र व पूर्ति निरीक्षक अजीत कुमार यादव ने तहसील क्षेत्र की दुकानों का निरीक्षण किया।


No comments:

Post a Comment

Pages