गलत मंशा से आने और प्रलोभन देने की लिखित शिकायत मिलने के बाद जिलाध्यक्ष ने जांच समिति का गठन किया था। जिसमें जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव, पूर्व जिला महामंत्री भगवती शरण शुक्ला और महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रीति बंसल को रखा गया। समिति ने जांच कर अपनी रिपोर्ट जिलाध्यक्ष को सौंपी। दोषी पाए जाने के बाद दोनों लोगों पर कार्रवाई की गई।
नगर द्वितीय कार्यकारिणी में महिला पदाधिकारी का आरोप था कि 15 मई को पार्टी के ही दो पदाधिकारी गलत मंशा से उसके ब्यूटी पार्लर पर आए। रोकने के बाद भी दोनों लोग ऊपर वाले कमरे में आ गए। जबरन उसके साथ फोटो खींचने लगे। बाद में उसे प्रलोभन देते हुए कहा कि पार्लर को बेहतर बनाने के लिए वह उसमें पैसा लगवा देंगे, स्कूटी खरीद देंगे। उसका जन्मदिन धूमधाम से मनाएंगे। दोनों उसे गलत तरीके से छूने लगे उन्होंने विरोध किया तो अपने रुतबे का हवाला देते हुए चले गए। भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बनाजी को लिखित शिकायत दी थी।
No comments:
Post a Comment