जनपद में कोरोना पीड़ितों की संख्या 50 से बढ़कर हुई 58एक्टिव केस 13 - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Sunday, 7 June 2020

जनपद में कोरोना पीड़ितों की संख्या 50 से बढ़कर हुई 58एक्टिव केस 13

जालौन उरई ---------:वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण  कोरोना का कहर अब थमने का नाम नहीं ले रहा है  जनपद में  यह फिर से अपने पैर पसारने लगा है जिसने भारत के ग्रामों की तरफ अपना रुख कर लिया है सभी को अवगत कराना है कि गोहन थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गढिया के एक व्यक्ति झाँसी में कोरोना पाॅजिटिव पाये गये थे, जिनकी काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग में उनकी पत्नी, माधौगढ़ तहसील के ग्राम सोनेपुरा के एक व्यक्ति एवं ग्राम धर्मपुरा के दो व्यक्ति की रिपोर्ट कोराना पाॅजिटिव आयी है। साथ ही ग्राम धमनी विकास खण्ड डकोर में दिल्ली से आये हुये दम्पति(पति-पत्नि) का सेम्पल दिनांक 03.06.2020 को लिया गया था, जिनकी भी रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आयी है। साथ ही एक व्यक्ति नगर पंचायत कदौरा में आन्ध्र प्रदेश से आया था, जिसका भी सेम्पल दिनांक 03.06.2020 को लिया गया, जिनकी भी रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आयी है। इसी तरह मिर्ज़ा मंडी कालपी की एक और महिला जिसकी रिपोर्ट कानपुर में हुई वह पॉजिटिव आई है आज जनपद में कुल 08 केस नये आये है। अब जनपद में कोरोना पाॅजिटिव की कुल संख्या 58 हो गयी है। अब जनपद में कोरोना के एक्टिव केस की कुल संख्या 13 है।
द्वारा जिला प्रशासन जालौन

No comments:

Post a Comment

Pages