फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर पोस्ट की युवती की अश्लील फोटो - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Tuesday, 17 March 2020

फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर पोस्ट की युवती की अश्लील फोटो

लखनऊ--------: उत्तर प्रदेश की राजधानी में एक  मामला सामने आया जिसमें युवकों ने एक युवती की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील फोटो पोस्ट की यह लोग उक्त युवती की शादी करवाना चाहते थे राजधानी में एक युवक ने परिचित युवती की शादी तुड़वाने के लिए साजिश के तहत पहले फर्जी फेसबुक आइडी बनाई। फिर, उसकी फोटो से छेड़छाड़ कर इसे पोस्ट कर दिया। साइबर क्राइम सेल और चिनहट पुलिस ने मंगलवार को आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।इंस्पेक्टर चिनहट क्षितिज तिवारी के मुताबिक, एक युवक ने साइबर सेल में शिकायत की थी कि उसके नाम से फर्जी फेसबुक आइडी बनाई गई है। युवक की तहरीर पर चिनहट कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई। साइबर सेल की छानबीन में सामने आया कि मटियारी चिनहट निवासी सचिन यादव ने पीडि़त युवती के नाम से यह आइडी बनाई थी। आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई सचिन ने बताया कि उसकी दोस्ती एक युवती से थी, जिसे वह पसंद करता था। कुछ दिन पता चला कि युवती की शादी तय हो गई है। जिस लड़के से शादी तय हुई, उसके बारे में पता लगाया। फिर उसी युवक के नाम से फर्जी आइडी बनाकर युवती की फोटो में छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक कमेंट के साथ पोस्ट की थी। आरोपित ने बताया कि युवती उसके साथ में पढ़ाई करती थी।

No comments:

Post a Comment

Pages