जालौन उरई--------: जिलाधिकारी मन्नान अख्तर ने रविवार को जिलाअस्पताल पर बनाये गए आईसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने समय समय पर संक्रमित मरीजों की जांच कर उपचार देने के निर्देश दिये। जिलाअस्पताल में बने 10 बैडो आईसोलेशन पर संतुष्टि ज़ाहिर की और अस्पताल में आईसोलेशन वार्ड बढ़ने के निर्देश दिए। जालौन को जिलाधिकारी मन्नान अख्तर ने कोरोना रोग की रोकथाम के लिए अस्पतालों में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने वार्ड में दवाईयां की जांच की और संक्रमित मरीजों के लिए अलग से शौचालय बनाये जाने के निर्देश दिये। वार्ड में संक्रमित मरीजों के लिए अलग से चिकित्सकों की टीम बनाई गई है, जिसमें पर्याप्त मात्रा में दवाईयां रखी गई है। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी अस्पतालों में संचारी रोग से संबंधित दवाईयां पर्याप्त मात्रा में रखने और लोगों को उक्त रोग के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिये।
हलाकि उन्होंने बताया की अभी तक जनपद में एक भी कोरोना पीढ़ित नही है । वायरस आगे न बढ़े इसके लिए आवश्यक है कि साबुन से हाँथ धोते रहे। विदेश से आये व्यक्ति को 14 दिन तक एक कमरे मे रखे उसके सम्पर्क में आने बचे। जनपद में कोरोना से मुकाबला करने के पर्याप्त संसाधन है।
No comments:
Post a Comment