बगैर मास्क लगाए निरीक्षण के लिए आये आईजी का पुलिस ने काटा चालान - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Saturday, 6 June 2020

बगैर मास्क लगाए निरीक्षण के लिए आये आईजी का पुलिस ने काटा चालान

 कानपुर -------:उत्तर प्रदेश वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के चलते कोरोना काल में कानपुर में निरीक्षण करने गए आईजी का बिन मास्क लगाए  काटा गया चालान जनता को किया जागरूक काेरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए मास्क कितना जरूरी है, इसकी अहमियत शहर की जनता को समझनी होगी। पुलिस अगर सड़क पर चलने वालों को मास्क के लिए रोक-टोक करती है तो इसमें जीवन सुरक्षा ही मुख्य वजह है। अगर कोई व्यक्ति सड़क पर बिना मास्क के दिखा तो तो आने वाले दिनों में पुलिस सख्ती से निपटने वाली क्योंकि शहर की पुलिस ने शनिवार को बिना मास्क होने पर आइजी का चालान काटा है

कोरोना वायरस का संक्रमण शहर में भी तेजी से फैल रहा है, इससे बचाव के लिए लोगों को मास्क लगाकर घर से बाहर निकलना बेहद जरूरी है। इसका संदेश आइजी मोहित अग्रवाल ने शनिवार को दिया, जब उन्होंने चंद सेकेंड के लिए अपने मुंह से मास्क हटने की वजह से अपना चालान कराया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क पर कोई भी बिना मास्क के दिखाई न पड़े।

कुछ देर के लिए मुंह से हटा था मास्क

आइजी शनिवार को डेंजर जोन बने बर्रा का निरीक्षण करने गए थे। वह गाड़ी से उतरे तो उन्होंने मास्क लगाया हुआ था। अधिकारियों से बातचीत के दौरान कुछ सेकेंड के लिए उन्होंने मुंह से मास्क उतार दिया, लेकिन जब उन्हें ध्यान आया कि नियमानुसार सार्वजनिक स्थान पर मास्क पहनना जरूरी है तो उन्होंने बर्रा इंस्पेक्टर को निर्देशित किया कि वह उनका चालान करें। इसके बाद पुलिस ने आइजी का 100 रुपये का चालान किया। आइजी ने बताया कि यह एक साधारण सी घटना थी, लेकिन संक्रमण को देखते हुए ये चूक है, इसलिए उन्होंने स्वयं का चालान कराया।

No comments:

Post a Comment

Pages