जालौन उरई ------: वैश्विक महामारी कोरोनावायरस संक्रमण covid-19 लॉक डाउन के चलते  जालौन के  कोतवाली कालपी पुलिस ने नगर के टरननगंज बाजार मे खोया मण्डी के पास से एक युवक को अवैध गांजे की तस्करी करती गिरफ्तार कर लिया जिसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा है प्राप्त जानकारी के अनुसार  जालौन पुलिस अधीक्षक ड़ा. सतीश कुमार के आदेशानुसार व सी ओ राहुल पाण्डे कालपी कोतवाल मानिक चन्द्र पटेल  क्राइम इंस्पेक्टर मनोज मिश्रा के नेतृत्व मे अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत एसआई सुनील कुमार सैनी व कमल प्रताप व हमराही गस्त पर थे कि नगर के मुहल्ला रामचवूतरा नई वस्ती के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था मे जा रहा था उसे रोक कर पूंछा तो उसने अपना नाम सोनू उर्फ झक्कर पुत्र विश्राम निवासी रामचबूतरा कालपी बताया ! उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 500 ग्राम अबैध गांजा वरामद किया है ! जिसे गिरफ्तार कर थाने लाये !जिसके विरुद्ध एनडीपीएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल भेजा है