जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 129 - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Friday, 19 June 2020

जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 129

जालौन उरई -------:उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण covid-19 लॉक डाउन के चलते जालौन के ग्राम धनौरा विकासखण्ड नदीगांव में पूर्व एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आयी थी, जिसकी काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग में 03 व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आयी है। जनपद में पूल टेस्टिंग निरन्तर करायी जा रही है, जिसमें से ग्राम सुनाया कोंच के एक व्यक्ति एवं दैनिक जागरण झाँसी के एक वरिष्ठ पत्रकार की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आयी है। साथ ही की पूर्व मंे नईबस्ती कालपी का एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आयी थी, जिसकी काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग में कागजीपुरा कालपी का एक व्यक्ति जो बाल काटने का कार्य करता है, उसकी रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आयी है। आज दिनांक 19.06.2020 जनपद में 06 नये केस आये है। अब जनपद में कुल कोरोना पाॅजिटिव की संख्या 129 हो गयी है, जिसमें से 06 व्यक्ति मृत हो गये एवं 54 व्यक्ति ठीक हो गये है। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 69 है।

No comments:

Post a Comment

Pages