उत्तर प्रदेश एसटीएफ के आईजी अमिताभ यश ने विभाग के सभी कर्मियों से अपने मोबाइल से चीन के ऐप्स हटाने का दिया निर्देश - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Friday, 19 June 2020

उत्तर प्रदेश एसटीएफ के आईजी अमिताभ यश ने विभाग के सभी कर्मियों से अपने मोबाइल से चीन के ऐप्स हटाने का दिया निर्देश

लखनऊ---------:उत्तर प्रदेश भारत की सीमा पर चीन की कायराना हरकत का मुंह तोड़ जवाब देने के क्रम में देश में चीन के उत्पादों का विरोध होने लगा हैं। अब उत्तर प्रदेश पुलिस ने भी इसके खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ा है। सूबे में एसटीएफ के आईजी अमिताभ यश ने विभाग के सभी कर्मियों से अपने मोबाइल से चीन के ऐप्स हटाने का निर्देश दिया है।

अमिताभ यश ने विभाग के सभी कर्मियों को चीन के 52 ऐप्स हटाने के निर्देश देने के साथ सूची भी जारी की है। उनका मामना है कि इन ऐप्स के प्रयोग से डेटा चोरी हो सकता है। इससे पहले देश के गृह मंत्रालय इन 52 ऐप्स को इस्तेमाल न करने की सलाह दी थी। केंद्र सरकार की सलाह के क्रम में स्पेशल टास्क फोर्स के महानिरीक्षक अमिताभ यश ने यह निर्देश दिया है। इस आदेश में कहा गया है कि सभी अपने व परिवारजनों के मोबाइल से एंड्रॉयड चाइनीज ऐप्स तत्काल हटा दें।

सीमा विवाद बढऩे के बाद से ही भारत के विभिन्न सोशल मीडिया पर चीनी ऐप्स को हटाने की अपील की जा रही थी। एसटीएफ के आईजी अमिताभ यश के मुताबिक मोबाइल से 52 चीनी ऐप हटाने का आदेश दिया गया है। उन्होंने बताया कि टिकटॉक, यूसी ब्राउजर, हेलो समेत 52 ऐप को तत्काल हटाए क्योंकि इन ऐप से व्यक्तिगत और अन्य डाटा चोरी होने आशंका बनी रहती है।

भारत में इन दिनों चीन का विरोध चरम पर है। गूगल प्ले स्टोर में रिमूव चाइना ऐप को कुछ ही हफ्तों में 50 लाख से अधिक बार डाउनलोड किया जा गया है। इस ऐप के जरिए से यूजर्स आसानी से चीन की मोबाइल ऐप्स का पता लगा सकते थे। इसके बाद उनको लोग मोबाइल से हटा रहे हैं।                                                      भारत-न्यूज नेशन 24 की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Pages