प्रत्येक कार्यालय में हो सैनिटाइजर की व्यवस्था -जिलाधिकारी - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Friday, 19 June 2020

प्रत्येक कार्यालय में हो सैनिटाइजर की व्यवस्था -जिलाधिकारी

जालौन उरई ---------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण covid 19 कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए जिला प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि हर कार्यालय पर सैनिटाइजर की व्यवस्था रखी जाए। साथ ही हो सके तो एक रजिस्टर बनाकर बाहरी आने वालों के नाम पते भी नोट करें।

डीएम के निर्देशों को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रेमचंद यादव ने सैनिटाइज मशीन लगवा दी है। कर्मचारियों से कहा गया है कि सैनिटाइज होकर ही अंदर प्रवेश करें। इसके बाद अपनी सीट पर कार्य शुरू करें। लोक निर्माण विभाग खंड प्रथम में हैंडवास के साथ ही सैनिटाइजर भी रखवा दिया गया है। जबकि प्रांतीय खंड में सैनिटाइजर की व्यवस्था के साथ ही रजिस्टर में आने वालों के नाम पते भी नोट किए जा रहे हैं। लोनिवि खंड तीन में पहले से ही यह व्यवस्था की गई थी जो संचालित हो रही है। इसी तरह से डीपीआरओ कार्यालय, एनआरएलएम, लघु सिचाई, नेडा, आरईएस में भी सैनिटाइजर व हाथ धोने के लिए अनिवार्य किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Pages