प्रेम प्रसंग के चलते युवक को पेड़ से बांधकर जलाने के मामले में तीन गिरफ्तार - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Monday, 1 June 2020

प्रेम प्रसंग के चलते युवक को पेड़ से बांधकर जलाने के मामले में तीन गिरफ्तार

लखनऊ--------:  उत्तर प्रदेश  10 विद महामारी कोरोना वायरस संक्रमण covid-19 लॉक डाउन के चलते प्रतापगढ़  में प्रेम-प्रसंग के मामले को लेकर  सोमवार को युवक को पेड़ से बांधकर जलाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के परिवार के लोगों के साथ ही ग्रामीणों के आक्रोश में आकर पुलिस की टीमों पर हमला बोलने के बाद से वहां पर माहौल काफी तनावपूर्ण है और जिले भर भी फोर्स लगाकर छावनी में  तब्दील कर दिया सोमवार रात अम्बिका पटेल को पेड़ से बांधकर जिन्दा जलाने के मामले की तहकीकात करने पहुंचे फतनपुर एसओ तथा उनकी टीम पर आक्रोशित मृतक के परिजन व ग्रामीणो ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया और पुलिस की दो बोलेरो गाड़ी में भी आग लगा दिया। इसके बाद मौके पर दस थानों की फोर्स रात में पहुंची। वहां के माहौल को देखकर डीएम और एसएसपी भी पहुंचे। पूरे गांव को घेर लिया गया। इसके बाद फोर्स ने देर रात आरोपित हरिशंकर, शुभम को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल गांव में फोर्स तैनात है। आरोपितों को आज ही कोर्ट में भी पेश किया जाएगा।

घरवालों का आरोप है कि सोमवार रात करीब 10 बजे कुछ लोग उनके घर आए और अंबिका को उठा ले गए और उसे एक पेड़ में बांधकर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। घटना की जानकारी होने पर वहां तमाम ग्रामीण पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। खबर पाकर पीआरवी 112 और एसओ फतनपुर मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए और दोनों सरकारी वाहनों में आग लगा दी। हालात को देखते थानेदार समेत सभी पुलिसकर्मी जान बचाकर भाग निकले। हंगामे की सूचना पर एसपी अभिषेक सिंह कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया स्थिति नियंत्रित है। 

No comments:

Post a Comment

Pages