जालौन उरई------------ : उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के कालपी थाना क्षेत्र में ग्राम तिरही के पास युवक की धारदार हथियार से हत्या कर शव नाला किनारे फेंकने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तलवार बरामद की गई है। तीन आरोपित म्रतक के जिगरी दोस्त हैं, लेकिन उधार के रुपये कई गुना ब्याज के साथ वसूलने के साथ ही उसने कई बार आरोपितों से मारपीट कर उनको अपमानित किया था, पुलिस का कहना है कि इसी के चलते आरोपितों ने युवक की हत्या की योजना बनाकर उसे अंजाम दे दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जालौन के कालपी थाना क्षेत्र के ग्राम तिरही के पास नाला किनारे 15 सितंबर 2019 को जाविद का शव मिला था। जाविद कालपी के ही मोहल्ला भट्टीपुरा का रहने वाला था। नौ महीने की छानबीन में करीब 40 लोगों से पुलिस द्वारा कड़ी पूछताछ की गई। अंतत: मंगलवार को पुलिस को सफलता मिली। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अवधेश सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि जाविद की हत्या में उसी के पड़ोस में रहने वाले तीन दोस्तों शालू, नईम, व मालिक को गिरफ्तार किया गया है। तीनों से सख्ती से पूछताछ की गई तो वे टूट गए। आरोपितों ने बताया कि तीनों ने जाविद से पैसे उधार लिए थे, लेकिन उससे कई गुना ब्याज वह वसूल कर चुका था। इसके बाद भी वह पैसे मांगता था, न देने पर सरेआम पकड़कर जाविद उनके अमानवीय व्यवहार कर मारपीट करता था, रोज रोज के अपमान से परेशान होकर उन लोगों ने जाविद को मौत के घाट उतारने का मन बना लिया। 14 सितंबर की रात सभी ने साथ में बैठकर शराब पी। जब वह बुरी तरह से नशे में हो गया तो मौका पाकर तीनों ने उसकी हत्या कर दी। एएसपी ने बताया कि आरोपितों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तलावर, वारदात वाले दिन पहने हुए कपड़े व तीन फोन बरामद किए गए हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अवधेश सिंह ने बताया कि स्थानीय पुलिस के अलावा एसओजी व सर्विलांस टीम को भी छानबीन में लगाया गया। टीम को तीस हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
No comments:
Post a Comment