सोमवार दोपहर करीब 12 बजे गांव के बाहर पड़े घूरे के ढेर से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। धूप के कारण लोग अपने घरों में आराम कर रहे थे। कुछ बच्चे पेड़ों की छाया में खेल रहे थे। लपटें देख उन्होंने शोर मचा दिया। गांव के लोग दौड़ पड़े। आग का विकराल रूप देख अफरा-तफरी मच गई। आसपास जिनके कच्चे घर थे, उनके माथे से पसीना छूट गया। सूचना पर हलका इंचार्ज अशोक कुमार और प्रधान प्रतिनिधि हरीबाबू पहुंचे। अग्निशमन केंद्र को सूचना दी। कड़ी मशक्कत से आग बुझी। हरीबाबू ने बताया कि अगर बच्चे शोर नहीं मचाते तो आग का तांडव रोकना मुश्किल होता।
जालौन उरई -------:उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के विकासखंड महेवा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हीरापुर गांव में दोपहर लगभग 12:00 बजे अचानक घूरे पर आग की लपटें उठने लगी बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने 1 घंटे के बाद आग पर काबू पाया महेबा बच्चों की सूझबूझ से सोमवार को हीरापुर गांव धधकने से बच गया। पेड़ की छांव में खेल रहे बच्चों की नजर घूरे से उठ रही लपटों पर पड़ी तो शोर मचा दिया। शोर सुन ग्रामीण दौड़े और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आसपास के कई कच्चे घर आग की चपेट में आने से बच गए।
No comments:
Post a Comment