पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों ने किया प्रदर्शन - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Monday, 1 June 2020

पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों ने किया प्रदर्शन

 जालौन उरई---------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन तपती सूर्य की गर्मी से जमीन में पानी सूखता चला जा रहा है लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं वही एक ऐसा मामला जनपद जालौन के विकासखंड कदौरा में सामने आया है जहां पर बूंद बूंद पानी के लिए जूझ रहे ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया कदौरा के ग्राम रैला में पानी संकट से जूझ रहे लोगों ने सोमवार को हंगामा किया। उनका कहना है कि एक मात्र हैंडपंप खराब पड़ा है। प्रधान और सचिव शिकायत के बाद भी कोई कदम नहीं उठा रहे हैं।

ग्रामीण अयोध्या पाल, चंदा, राजबहादुर, जागेश्वर, छोटे, राजू, श्रीराम, अनूप कुमार आदि ने बताया कि कई बार प्रधान जयकरण व सचिव प्रभात कुमार से हैंडपंप ठीक करने के लिए मौखिक व लिखित शिकायती पत्र दे चुके हैं। भीषण गर्मी के बावजूद कोई पहल नहीं की गई। हैंडपंप थोड़े समय चलने के बाद मौरंग और कीचड़ के साथ गंदा पानी देने लगता है। महिलाएं और बच्चे 500 मीटर दूर लगे हैंडपंप से पानी लाने को मजबूर हैं। कभी-कभी तो एक बाल्टी पानी के लिए लड़ाई झगड़े की नौबत तक आ जाती है।

No comments:

Post a Comment

Pages