जालौन उरई ----------उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के थाना चुर्खी क्षेत्र के अंतर्गत बाइक से अपने भाई के साथ मायके जा रही महिला की सड़क पर गिरने से दर्दनाक मौत हो गई महिला गोद में अपने बच्चे को लिए हुई थी जो बाल-बाल बच गया प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद जालौन के चुर्खी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रिक्षारा निवासी संजय पाल की पत्नी प्रियंका देवी उम्र 30 वर्ष अपने बच्चे को गोद में लेकर भाई राकेश पाल के साथ थाना सिरसा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मदनेपुर बाइक से जा रही थी ग्राम बाबई के पास बाइक का संतुलन बिगड़ने से महिला सड़क पर गिर गई उसके सर में गंभीर चोट आई गांव वालों की मदद से उसे बाबई स्वास्थ्य केंद्र इलाज हेतु ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गोद में लिए मासूम बच्चा बाल-बाल बच गया घटना की खबर पाते ही चुर्खी थाना इंचार्ज शिवकरण पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment