राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी के निधन पर सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Tuesday, 8 September 2020

राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी के निधन पर सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

जालौन उरई-------:उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन समाजवादी पार्टी लखनऊ के राष्टीय कार्यालय में लम्बे समय से समर्पित और समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने वाले एवं हम सभी का समय समय पर मार्ग दर्शन करने वाले राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी
एसआरएस बाबू जी का बीती रात आकस्मिक निधन की खबर लगते जनपद के सपाईयों में शोक की लहर दौड़ गयी।
सपा के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी के निधन पर जनपद जालौन के सपा कार्यालय इकलासपुरा रोड पर सपा जिलाध्यक्ष नबाब सिंह यादव की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन किया गया इस दौरान सपाजनों दो मिनट का मौनधारण कर मृत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।
7 सितम्बर की रात में उनका निधन हो गया। बाबू जी के आकस्मिक निधन की खबर से जनपद ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश में शोक की लहर दौड गई।हर समाजवादी की आज आंखे नम हो गई। समाजवादी पार्टी कोंच ने बाबू जी के निधन पर गहरा खेद व्यक्त करते हुये दिवंगत आत्मा की शांति तथा दुखी परिवार को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से करती है। इस मौके सपा महिला जिलाध्यक्ष मण्डवी निरंजन, पूर्व सपा नगर अध्यक्ष भानूप्रकाश वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष जमालुद्दीन पप्पू, नगर उपाध्यक्ष कयूम करीमी, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव दादी सहित दर्जनों सपाई मौजूद रहे

No comments:

Post a Comment

Pages