माधौगढ़ उप जिलाधिकारी ने कराया लोगों को पूर्ण लॉकडाउन का पालन बगैर मास्क लगाए लोगों से बसूला 15 00 रुपए समन शुल्क - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Saturday, 29 August 2020

माधौगढ़ उप जिलाधिकारी ने कराया लोगों को पूर्ण लॉकडाउन का पालन बगैर मास्क लगाए लोगों से बसूला 15 00 रुपए समन शुल्क

जालौन उरई------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन वैश्विक महामारी कोरोनावायरस संपूर्ण कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए जनपद जालौन के विकासखंड  माधौगढ़  में  उप जिला अधिकारी ने बगैर मास्क लगाए लोगों पर की कड़ी कार्रवाई कीजिससे  लोगों में हड़कंप मच गया माधौगढ़-उप जिलाधिकारी  सालिगराम की मौजूदगी में नायब तहसीलदार चन्द्रकांत तिवारी व कोतवाल बी एल यादव ने कोरोना संक्रमण के कारण जारी पूर्णतयः लाकडाउन व मास्क अनिवार्य किये जाने के मद्देनज़र कस्बा माधौगढ़ मे रामपुरा बस स्टैंड पर सघन चैकिंग अभियान चलाया और कस्बे में पूर्णतयः लाकडाउन का पालन करवाया चैकिंग देखकर वाहन चालक दूसरे रास्ते से भागने की फिराक मे रहे लेकिन पुलिस बल की मुस्तैदी के चलते भाग नही सके  अभियान के दौरान बिना मास्क लगाये घर से निकलने वालो की खबर लेते हुए नायब तहसीलदार ने पन्द्रह सौ रूपये सम्मन शुल्क वसूला तथा वेबजह घर से बाहर निकलने वालों से उठक बैठक लगवाते हुए चेतावनी देते हुए कहा कि दूसरी बार गलती करने पर भारी अर्थ दण्ड वसूला जाएगा वही एमवी एक्ट तहत उप निरीक्षक फुल्लन सिंह ने एक हजार रूपये सम्मन शुल्क वसूला इस मौके पर कस्बा इंचार्ज अशोक कुमार यादव,  उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह ,उपनिरीक्षक रामवीर सिंह राजस्व व पुलिस कर्मी मौजूद रहें

No comments:

Post a Comment

Pages