जालौन उरई --------:(रिपोर्ट- आशीष पाठक भारत न्यूज़ नेशन 24 नेटवर्क ) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन जनपद में भूमि विकासबैंक के अध्यक्ष पद पर चुनाव चल रहे थे जिसमें जनपद में 4 बैंकों में भाजपा के अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए भाजपा सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को अवगत कराया कि भूमि विकास बैंक के चुनाव में अध्यक्ष पद पर उरई से रामजी राजपूत, जालौन से उपेंद्र सिंह गुर्जर प्रत्याशी थे जबकि कोंच से अवधबिहारी गुप्ता तथा कालपी से राजन सिंह चौहान भाजपा प्रत्याशी थे जो निर्विरोध निर्वाचित हुए है। जनपद में चार भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों ने निर्विरोध जीत हासिल की है। इस प्रत्याशियों की जीत का सराश्रेय सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष रामेन्द्र सिंह बना जी का रहा है।इसी क्रम में आज जालौन भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह गुर्जर एवं सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए भरोसा दिलाया कि निर्वाचित सभी अध्यक्ष अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन लगन और निष्ठा के साथ करेंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान डा. गिरीश चतुर्वेदी नगर अध्यक्ष द्वितीय, प्रशांत तिवारी विधायक प्रतिनिधि, उपेंद्र गुर्जर उरई भूमि विकास बैंक के डेलीगेट,जिला उपाध्यक्ष मनोज पालीवाल, देवेंद्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता, शिवकुमार राजपूत, वीरेन्द्र राजपूत, शैलेंद्र राजपूत, पप्पल राजपूत मौजूद रहे
Saturday, 29 August 2020
Home
जालौन
जनपद में भाजपा ने भूमि विकास बैंक के चुनाव में गरिमामयी उपस्थिति कराई दर्ज- गौरी शंकर वर्मा सदर विधायक
जनपद में भाजपा ने भूमि विकास बैंक के चुनाव में गरिमामयी उपस्थिति कराई दर्ज- गौरी शंकर वर्मा सदर विधायक
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment